Skip to main content

Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें

पिन कैसे प्राप्त करें

 

आज जानेंगे MPIN Kya Hota Hai एमपिन कैसे प्राप्त करें इस आर्टिकल में MPIN के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगर आप Online mobile banking का प्रयोग करते हैं, तो आपको MPIN के बारे में पता होना बहुत ही जरूरी है, चलिए जानते हैं आज के समय में डिजिटलीकरण बहुत बढ़ गया है और सभी काम डिजिटल तरीकों से ही हो रहा है और डिजिटली ही हम पैसों का लेन देन भी बड़ी आसानी से करते हैं।

इसके लिए हमें अपने बैंक अकाउंट से Mobile number को connect करना होता है और फिर Mobile Banking से Transaction के लिए MPIN का प्रयोग होता हैं। दुनिया के साथ भारत में भी काफी चीजे डिजिटल होती जा रही है और इस डिजिटल दुनिया से लेनदेन करने का तरीका भी बदल गया है।

पहले लोग किसी चीज का लेनदेन करने के लिए खास धातु का उपयोग करते थे फिर सिक्के और कागज के नोट का उपयोग किये जाने लगा जो आज भी जारी है लेकिन भविष्य में आपको शायद ही कहीं सिक्के या नोट देखने को मिले क्योंकि लेनदेन करने के लिए अब लोग डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल करने लगे हैं।

तो चलिए अब जान लेते हैं MPIN Kya Hota Hai और एमपिन का उपयोग कहाँ किया जाता है उम्मीद करते हैं आपको हमारा आर्टिकल पसंद आएगा

MPIN Kya Hota Hai

MPIN की full form mobile banking personal identification number होती हैं। जब आप अपने मोबाइल से कोई भी transaction करते हैं, तो MPIN मुख्य रुप से आपके payment को security देता हैं, जिसमें MPIN एक code होता हैं, जो ATM के pin की तरह काम करता है, इसके बीना mobile banking संभव नहीं है।

MPIN 4 अंकों का एक security code होता हैं, जोकि कुछ बैंकों का 6 अंकों का भी हो सकता है, सिर्फ़ मोबाइल से लेन देन करने के लिए MPIN का प्रयोग किया जा सकता है। Mpin के code को सिर्फ आप तक ही सीमित रखना चाहिए, अगर किसी दूसरे व्यक्ति को आपके Mpin का पता हो, तो वह आपसे बिना पूछे आपके अकांउट को खाली कर सकते हैं, आप upi app के जरिए भी Mpin बना सकते हैं।

MPIN कैसे प्राप्त करें

अगर आप MPIN प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको कोई भी mobile banking app को डाउनलोड करके उसमें रजिस्टर कर लेना हैं, रजिस्टर करने के बाद आप अपने बैंक में जाकर अपनी user I’d और Mpin को बैंक अधिकारी से प्राप्त कर पाएंगे।अगर आप कोई upi app download करके रजिस्टर करते हैं, तो आप उनमें खुद का Mpin बनाकर प्रयोग कर सकते हैं।

MPIN का प्रयोग कहां किया जाता है

अगर आप मोबाइल का प्रयोग करके कोई भी transaction करते हैं, तो उसके लिए Mpin बहुत जरुरी हैं, इसका प्रयोग नीचे दिए गए transaction platform पर किया जा सकता हैं-

  • Mobile banking app
  • SMS banking
  • USSD banking
  • UPI apps
  • IVR
  • IMPS

MPIN क्यों जरुरी है

MPIN किसी भी Banking Transaction के लिए बहुत आवश्यक होता है, इसके जरिए ही आप Banking Transaction पर भरोसा जता पाते हैं, क्यूंकि यह आपकी Transaction को पूर्ण रूप से सुरक्षित रखती है।

जिस प्रकार ATM से रुपए निकालने के लिए एक pin का प्रयोग होता है, जिसके ज़रिए आपका account सुरक्षित रहता है, उसी प्रकार जब आप Mobile banking करते हैं, तो आपके Mobile number और MPIN का प्रयोग होता हैं

Mobile banking को सुरक्षित रखने के लिए दूसरा तरीका Mpin ही है, Mpin के बिना आप कोई Transaction नहीं कर सकते और Mpin का code सिर्फ आपको पता होना चाहिए, इससे कोई दूसरा व्यक्ति आपके बैंक से Transaction नहीं कर पाएगा और आपका Mobile banking system पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेगा।

MPIN का प्रयोग क्या है

Mpin एक security code जो मुख्य रूप से 4 अंकों का होता है, लेकिन कुछ कुछ बैंकों में यह 6 अंकों का भी हो सकता है, Mobile banking में उपयोग करके ही हम online Transaction कर पाते हैं। अगर कोई व्यक्ती Mobile banking में रजिस्टर करता तो वही इसका प्रयोग कर सकता है।

यह code बहुत ही sensitive हैं, इस code का पता सिर्फ आपको ही होना चाहिए, अगर किसी दूसरे व्यक्ति को इस code का पता चल जाता है, तो वह आपके बैंक अकाउंट से जितना मर्जी रुपए की Transaction कर सकता है और आपके बैंक अकाउंट को खाली भी कर सकता है।

Mpin code को सिर्फ याद रखना चाहिए या मोबाइल के किसी फोल्डर में लिख लेना चाहिए, इसे notebook में तो बिलकुल नहीं लिखना चाहिए, इससे कोई भी इसे आसानी से पढ़कर इसका गलत फायदा उठा सकता है।

Mobile Transaction में MPIN की आवश्यकता

MPIN का प्रयोग वित्तीय लेन देन के लिए किया जाता है, यह ATM pin की तरह एक pin है, जिसे Mpin कहा जाता हैं, जिस प्रकार atm pin का प्रयोग करके हम रुपए निकाल सकते है, उसी प्रकार Mpin की सहायता से Mobile banking को अधिक सुरक्षित बनाकर इससे Transaction की प्रक्रिया पुरी होती हैं।

Mobile banking को सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले आवेदक के उस phone number को two way authentication किया जाता है जो आवेदक के बैंक अकाउंट से जुड़ा होता हैं, उसके बाद आवेदक को Mpin मिलती है, जिससे account की safety बढ़ जाती हैं, अगर MPIN के बिना Transaction हो तो safety बिल्कुल नहीं रहती।

इससे आप समझ सकते हैं कि Mobile Transaction में Mpin की कितनी आवश्यकता होती हैं।

MPIN के क्या फायदे हैं

MPIN का mobile Transaction में बहुत लाभ होता हैं जो हमने नीचे बता रखा है –

  • Mpin एक code होता है, इससे Banking mobile Transaction बहुत ज्यादा सुरक्षित रहता है।
  • Mpin 4 या 6 अंकों का एक code होता है, इसे याद रखना और प्रयोग करना बहुत ही आसान है।
  • कोई भी व्यक्ति जिसका बैंक में account हो वह अपने मोबाइल से USSD और UPI App की सहायता से खुद Mpin बनाकर प्रयोग कर सकते हैं।
  • अगर किसी व्यक्ति का मोबाइल खो जाए, फिर भी आपका बैंक अकाउंट और mobile banking बिल्कुल सुरक्षित रहेगा क्योंकि Mpin के बिना Transaction करना संभव नहीं है।
  • Mpin को आवेदक अपने बैंक से आसानी से प्राप्त कर सकता है।

USSD से MPIN कैसे प्राप्त करें या कैसे बदलें

अगर आप ussd के सहारे MPIN लेना चाहते हैं तो यह भी संभव है, इसके लिए आपको नीचे बताएं गए steps follow करने पड़ेंगे-

  • अपने मोबाइल से सीधा MPIN प्राप्त करने के लिए सबसे पहले *99# dail करे।
  • *99# dail करने के बाद USSD सेवा शुरु होते ही इसे अपने बैंक से लिंक करें।
  • लिंक करने के लिए अपने बैंक के IFSE कोड के 4 नंबर डाले और बैंक के नाम के 3 अक्षर डाले और send कर दे।
  • उसके बाद नया menu खुल जायेगा फिर आपको 7 type करके send कर देना है।
  • फिर Mpin बनाने के लिए 1 नंबर send करे।
  • उसके बाद आपको 4 या 6 अंकों का कोई pin सोचकर done कर देना है फिर आपका mpin बन जाएगा,  यहीं से आप अपना mpin बदल भी सकते हैं।

MPIN को सुरक्षित रखें

एमपिन एक सेंसटिव code है, जिसे बिल्कुल गुप्त जगह लिखकर रखना चाहिए या इसे याद रखना चाहिए।

अगर आपके एक से ज्यादा मोबाइल बैंकिंग है, तो सभी मोबाइल बैंकिंग अकाउंट्स के अलग-अलग है Mpin होने चाहिए, इससे अगर किसी भी व्यक्ति को आपके एक मोबाइल बैंकिंग के code का पता चल जाए या एक account किसी प्रकार से hack भी हो जाएं तो भी आपके बाकी अकाउंट से पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।

और इसके साथ ही आपको किसी भी व्यक्ति को MPIN नहीं बताना चाहिए, हर समय इस तरह के कैश आते रहते हैं, कि कुछ लोग फेक कॉल्स या sms के जरिए अपने आप को बैंक अधिकारी बताकर mpin ले लेते हैं और बैंक अकाउंट को खाली करके गायब हो जाते हैं।

आपसे कोई mpin मांगते हैं तो बिना चेहरा देखे या कॉल पर किसी को भी mpin नहीं बतानी चाहिए, चाहे वह खुद को आपका रिश्तेदार बताए या बैंक अधिकारी।

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं तो अभी पढ़ें ये खबर

  कई बार लोग अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते है जिसकी वजह से मोबाइल घंटो तक चार्ज में लगा रहता है दिन में तो एक बार फोन को चार्जिंग से हटाने का ध्यान भी आ जाता है लेकिन अगर फ़ोन को रात के समय चार्ज लगाया गया तो नींद खुलने के बाद भी मोबाइल को चार्जिंग से हटा पाते है ऐसे मोबाइल तो फुल चार्ज हो जाता है लेकिन मोबाइल के घंटों चार्ज लगे होने के कारण मोबाइल और बैटरी जल्दी खराब हो जाते है. वैसे अब इस समस्या का भी समाधान हो गया है अब गूगल प्लेस्टोर में ऐसे एप आ गए हैं जो मोबाइल के फुल चार्ज होने पर अलार्म बजाने लगते हैं. इन्ही में से एक एप का नाम Full Battery & Theft Alarm है. जिसकी साइज़ महज 2.9MB मतलब ये एप आपके मोबाइल की ज्यादा मेमोरी को काम में नहीं लेगा. चुकीं ऐसे बहुत से लोग है जो अपने मोबाइल को चार्ज पर लगाकर सो जाते है या फिर मोबाइल चार्जिंग होने का ध्यान भूल जाते हैं ऐसे में उन लोगो के लिए ये एप काफी मददगार साबित हो रहा है इसी वजह से इस एप को अब तक 50 लाख से ज्यादा बार इंस्टाल किया जा चुका है. इस एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे आपको प्लेस्टोर में जाना है और वहां Full B...

Duniya Ke 10 Sabse Bade Shahar | दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से

    Duniya Ke 10 Sabse Bade Shahar Jansankhya Aur Chhetrafal Anusar   जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर   के बारे में जानेंगे। दुनिया का विकास लगातार हो रहा है, दुनिया में बड़ी ही तेजी से और दिन प्रतिदिन बदलाव हो रहे हैं, जिस तेजी से विश्व की आबादी बढ़ती ही जा रही है वह एक एक बहुत बड़ा चिंता का सब है दुनिया में बढ़ती जनसंख्या के कारण शहरों में भीड़ बढ़ रही है और संसाधनों की बहुत ही ज्यादा कमी होने लगी है। प्राचीन काल को देखकर शोधकर्ताओं ने यह अंदाजा लगाया है कि 1000 ईस्वी में दुनिया की कुल आबादी मात्र 27 करोड़ 25 लाख तक रही होगी। लेकिन आज के समय में यह आबादी बढ़कर 7,787,190,943 यानी 778 करोड़ 71 लाख 90 हजार 943 हो गई है। अगर आप  Vishva Ke 10 Sabse Bade Shahar Jansankhya Aur Chhetrafal Ke Anusar  के बारे में जानना चाहते हैं तो आर्टिकल के अंत तक बने रहिएगा, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आने वाला है। तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद न करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और  दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर   जनसं...

Credit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट कार्ड क्या होता है इसके फायदे और नुकसान जानिये

  Credit Card Kya Hota Hai क्रेडिट कार्ड क्या होता है   के बारे में जानेंगे इसके साथ साथ हम यह भी जानेंगे कि क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं, यह कैसे काम करता है आदि।   क्रेडिट कार्ड   एक तरह का उधार कार्ड होता है, इसके जरिए खरीदारी की जा सकती है और बिलों का भुगतान भी बड़ी ही आसानी से हो जाता है, क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान एक तय समय सीमा तक ही किया जा सकता है। आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत से लोगों के द्वारा किया जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें क्रेडिट कार्ड के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको  Credit Card  से जुड़ी हुई सारी जानकारी दी जाएगी, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आने वाला है। तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि  क्रेडिट कार्ड क्या होता है  उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अवश्य पसंद आएगा। Credit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट क...