Skip to main content

Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान जानिए

 

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान पानी मानव शरीर के लिए कितना आवश्यक है यह आप अच्छी तरह से जानते होंगे. आयुर्वेद के अनुसार शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है जिसमें अकेले पानी का हिस्सा 70 फीसदी है. मतलब आपका शरीर 70 फीसदी पानी से बना हुआ है. इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि शरीर के लिए पानी कितना जरुरी है. यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो आपको हमेशा समय पर पर पानी पीते रहना चाहिए. वैसे ज्यादातर लोगो को खड़े होकर पानी पीने की आदत होती है और बहुत से लोगो को पता नहीं होता है कि पानी को किस स्थिति में पीना चाहिए जिससे शरीर को कोई नुकसान न पहुंचे इसलिए यहां हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं अगर आपको यह जानकारी मालूम हो जाती है तो आप आने वाली कई बीमारियों से बच सकते हैं. खड़े होकर पानी पीने के फायदे तो न के बराबर है लेकिन इससे होने वाले नुकसान की कमी नहीं है.


डॉक्टरों की माने तो एक व्यक्ति को एक दिन में 7 से 8 गिलास पानी अवश्य पीना चाहिए. इससे आपका शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है. आपको बता दे कि पानी शरीर के खराब पदार्थो को बाहर निकालने में और शरीर के खून को साफ रखने में मदद करता है. कुछ लोग बासे पानी को ही पी जाते हैं लेकिन अगर आप हमेशा स्वस्थ रहना चाहते है तो आपको बासे पानी को अवॉयड करना चाहिए और हमेशा ताजा पानी ही पीना चाहिए क्योंकि बासे पानी में जीवाणु पैदा हो जाते है जो आपको बीमार बना सकते हैं. इस पोस्ट में हम खड़े होकर पानी पीने के नुकसान के बारे में बात करने जा रहे हैं अगर आपको भी खड़े होकर पानी पीने की आदत है तो आपको अपनी आदत बदल देना चाहिए इससे आप आने वाली कई बीमारियों से अपने शरीर को बचा सकते हैं.

खड़े होकर पानी पीने के नुकसान

1. ऑर्थराइटिस

आपकी इस आदत से आपको ऑर्थराइटिस की बीमारी हो सकती है. अब आप जानना चाहते होंगे कि पानी पीने से घुटनों में दर्द की समस्या का क्या सम्बन्ध है तो आपको बता दे कि सीधे होकर पानी पीने से आपके घुटनों पर दवाब पड़ता है और जोड़ों में मौजूद तरल पदार्थों का संतुलन बिगड़ जाता है. फिलहाल तो घुटनों की समस्या नहीं होगी लेकिन आने वाले समय में आपको ऑर्थराइटिस की समस्या हो सकती है.

2. पाचन तंत्र में समस्या

जब आप खड़े होकर पानी पीते है तो पानी नलिका के द्वारा पेट की निचली दीवार पर गिरता है चुकीं पानी नलिका से होता हुआ तेजी से गिरता है इसलिए इससे पेट की निचली दीवार और इसके आस पास के अंगो का क्षतिग्रस्त होने का खतरा बन जाता है. एक दो बार में तो कोई समस्या नहीं होती है लेकिन जब आप लम्बे समय तक ऐसे ही पानी पीते हैं तो इससे पाचन तंत्र में समस्या उत्पन्न हो जाती है.

3. किडनी में समस्या

आपको पता ही होगा कि किडनी का काम पानी को छानना होता है लेकिन जब आप सीधे होकर पानी पीते है पानी का कुछ हिस्सा बिना छने ही रह जाता है ऐसे में किडनी भी अपना काम सही तरीके से नहीं कर पाती है. जब पानी पूरी तरह से नहीं छनता है तो किडनी में गंदगी रह जाती है जिसके परिणामस्वरूप यूरीन मार्ग में इन्फेक्शन और किडनी में समस्या उत्पन्न होती है.

4. अपच की समस्या

अगर आप सीधे होकर पानी पीते हैं तो आपको हमेशा अपच की समस्या होती है ऐसा इसलिए होता है क्योंकि पाचन करने वाले अंगो को सही से पानी नहीं मिल पाता है और पाचन करने वाले अंग अपना काम सही से नहीं कर पाते हैं. अगर आप बैठकर पानी पीते हैं तो इस स्थिति में आपका नर्वस सिस्टम रिलेक्स रहता है जो भोजन को पाचन करने की क्रिया में तेजी लाता है.

5. गठिया की बीमारी

खड़े होकर पानी पीने से गठिया जैसी बीमारी भी हो सकती है. जब आप सीधे होकर पानी पीते हैं तो शरीर में मौजूद द्रव्य पदार्थो का संतुलन बिगड़ जाता है. इसका सबसे ज्यादा प्रभाव हड्डियों के जोड़ो पर पड़ता है. इसमें शरीर के जोड़ो को आवश्यक द्रव्य पदार्थ नहीं मिल पाता है जिससे जोड़ो में दर्द की समस्या उत्पन्न हो जाती है.

6. पेट की बीमारी

जब आप सीधे होकर पानी पीते है तो पेट के ऊपर भाग के अंगो को पानी नहीं मिल पाता है इसके साथ पेट के निचले अंगो को जरुरत से ज्यादा पानी मिल जाता है. पानी ज्यादा होने से पाचन रस काम करना बंद कर देता है जिससे भोजन को पचने में काफी समय लगता है और कभी कभी तो भोजन का कुछ हिस्सा अपच ही रह जाता है. ऐसे में खड़े होकर पानी पीने से पेट की बीमारी होने की सम्भावना बढ़ जाती है.

7. एसिड स्तर का बढ़ना

यदि भोजन का फायदा शरीर को मिलता रहे तो इसके लिए एसिड स्तर कम होना काफी जरुरी है सीधे होकर पानी पीने से एसिड स्तर सामान्य से बढ़ता है ऐसी स्थिति में अपच की समस्या होती है और भोजन का फायदा शरीर को नहीं मिल पाता है. इसलिए आपको कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए.

तो अब आप खड़े होकर पानी पीने के नुकसान के बारे में जान गए होंगे यहां एक सवाल उठता है कि यदि सीधे होकर या खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए तो किस शारीरिक स्थिति में पानी पीना चाहिए तो आपको बता दे कि आयुर्वेद में उल्लेखनीय है कि व्यक्ति को बैठकर आराम से थोड़ा थोड़ा करके पानी पीना चाहिए. यदि व्यक्ति बैठकर और आराम से पानी पीने की आदत को अपना लेता है तो वह आने वाली कई बीमारियों से बच सकता है.

Comments

Popular posts from this blog

मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं तो अभी पढ़ें ये खबर

  कई बार लोग अपने मोबाइल को चार्जिंग पर लगाकर भूल जाते है जिसकी वजह से मोबाइल घंटो तक चार्ज में लगा रहता है दिन में तो एक बार फोन को चार्जिंग से हटाने का ध्यान भी आ जाता है लेकिन अगर फ़ोन को रात के समय चार्ज लगाया गया तो नींद खुलने के बाद भी मोबाइल को चार्जिंग से हटा पाते है ऐसे मोबाइल तो फुल चार्ज हो जाता है लेकिन मोबाइल के घंटों चार्ज लगे होने के कारण मोबाइल और बैटरी जल्दी खराब हो जाते है. वैसे अब इस समस्या का भी समाधान हो गया है अब गूगल प्लेस्टोर में ऐसे एप आ गए हैं जो मोबाइल के फुल चार्ज होने पर अलार्म बजाने लगते हैं. इन्ही में से एक एप का नाम Full Battery & Theft Alarm है. जिसकी साइज़ महज 2.9MB मतलब ये एप आपके मोबाइल की ज्यादा मेमोरी को काम में नहीं लेगा. चुकीं ऐसे बहुत से लोग है जो अपने मोबाइल को चार्ज पर लगाकर सो जाते है या फिर मोबाइल चार्जिंग होने का ध्यान भूल जाते हैं ऐसे में उन लोगो के लिए ये एप काफी मददगार साबित हो रहा है इसी वजह से इस एप को अब तक 50 लाख से ज्यादा बार इंस्टाल किया जा चुका है. इस एप को डाउनलोड करने के लिए सबसे आपको प्लेस्टोर में जाना है और वहां Full B...

Credit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट कार्ड क्या होता है इसके फायदे और नुकसान जानिये

  Credit Card Kya Hota Hai क्रेडिट कार्ड क्या होता है   के बारे में जानेंगे इसके साथ साथ हम यह भी जानेंगे कि क्रेडिट कार्ड के क्या फायदे हैं, यह कैसे काम करता है आदि।   क्रेडिट कार्ड   एक तरह का उधार कार्ड होता है, इसके जरिए खरीदारी की जा सकती है और बिलों का भुगतान भी बड़ी ही आसानी से हो जाता है, क्रेडिट कार्ड के बिल का भुगतान एक तय समय सीमा तक ही किया जा सकता है। आज के समय में क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल बहुत से लोगों के द्वारा किया जाता है, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें क्रेडिट कार्ड के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं तो आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि इस आर्टिकल में आपको  Credit Card  से जुड़ी हुई सारी जानकारी दी जाएगी, इस आर्टिकल को पढ़कर आपको बहुत ही आनंद आने वाला है। तो चलिए दोस्तों वक्त बर्बाद ना करते हुए आर्टिकल को जल्दी से जल्दी शुरू करते हैं और जान लेते हैं कि  क्रेडिट कार्ड क्या होता है  उम्मीद करता हूं कि आपको हमारा यह आर्टिकल अवश्य पसंद आएगा। Credit Card Kya Hota Hai | क्रेडिट क...

Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें

  Vajan Kam Kaise Kare जल्दी से वजन कम कैसे करें   आज के समय में सुंदर दिखना और निरोग रहना किस व्यक्ति को पसंद नहीं है, सुंदर दिखना और निरोग रहना हर एक व्यक्ति को अच्छा लगता है लेकिन जो व्यक्ति मोटापे की केटेगरी में आ जाता है वह दिखने में भी अच्छा नहीं दिखाई देता और साथ में कई तरह की बीमारियां उस व्यक्ति को लग जाती हैं, जैसे कि हृदय का रोग, पाचन तंत्र से संबंधित रोग और कोलेस्ट्रोल का बढ़ावा आदि रोग हो जाते हैं और इन रोगों की वजह से बहुत से लोगों को तकलीफ का सामना करना पड़ता है। जैसे कि किसी व्यक्ति को हृदय से संबंधित बीमारी हो जाती है तो उसे हृदय का ऑपरेशन कराना पड़ता है लेकिन अगर जो व्यक्ति पतला होता है तो उस व्यक्ति को इन रोगों का कभी भी सामना नहीं करना पड़ता। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप मोटापे से किस प्रकार से छुटकारा पा सकते हैं और कुछ दिनों की मेहनत के बाद आपके अंदर जरूर कुछ फर्क दिखने लगेगा। जैसे कि थोड़ा आपके शरीर के अंदर फर्क होगा और कुछ आपके वजन के अंदर भी फर्क पड़ेगा जिस कारण से आप दिखने में भी सुंदर दिखाई देंगे और आपको बीमारियों से भी छुटकारा मिलेगा त...